Covid-19 Today's Update: जानिए भारत में कोरोना के कुल कितने मरीज?

Covid-19 Today's Update: जानिए भारत में कोरोना के कुल कितने मरीज?

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 19 लाख 95 हजार 983 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 131037 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 11201 पहुंच चुकी है। भारत में मौजूद विदेशी मरीजों की संख्‍या 76 है। एक्‍ट‍िव पीड़‍ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1748 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से 437 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 13387 मामले हैं।

ICMR के आंकड़ों के अनुसार 16 अप्रैल 2020, रात 9 बजे तक 2,86,714 व्यक्तियों के कुल 3,02,956 नमूनों का परीक्षण किया गया। 12,581 व्यक्तियों की पुष्टि की गई है, जो भारत में संदिग्ध मामलों और संपर्क में आए पॉजिटिव केस हैं। 16 अप्रैल 2020 को रात 9 बजे तक, 27,256 नमूने लिए गए हैं। इनमें से SARS-CoV-2 के लिए 1206 सकारात्मक मामले थे।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वायरस से अस्थमा के मरीजों को कितना खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय और बचाव के तरीके

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।